मुर्दाघर (होरर कथानक) लेखक- साबिरखान / प्रकाशक : शोपिजन पब्लिकेशन हाऊस
होरर कथानक में अहम बात यही होती है कि हर सिन को पढते वक़्त पाठक के दिलोदिमाग में खौफ की घंटी बजती रहे। कहानी का हर पहलू आपको न सोने दे न चैन से कहीं बैठने दे। आपकी सांस हलक में तब तक अटकी रहे जब तक आप उसका आखरी पन्ना न पढ ले। ऐसे ही हाहाकारी और होलनाक सिन लिखने के लिए मशहूर आपके चहिते लेखक लेकर आये हैं एक बेमिसाल कथानक, 'मुर्दाघर' के रूप में। ****** ******** बीरबल वारसी। एक अच्छा कवि, शायर और हॉरर स्टोरी का किमयागार लेखक। बहुत ही कम उपन्यास लिखकर उसने लोगों की प्रशंसा हासिल कर ली थी। हॉरर स्टोरी पढ़ने वालों पर उसने जैसे जादू चलाया था। हर बार वह कुछ न कुछ नया करता रहता था। जिससे लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई थी। दिन-ब-दिन विचित्र तरकीबें आजमा कर लोगों को डराने में वह सफल हो जाता था। लेकिन इस बार लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर लाइव सुनते ही सवालों की बौछार लगाकर घेर लिया। ज्यादातर लोगों की यही मांग थी कि बीरबल वारसी कुछ ऐसी कहानी लिखे जो हकीकत के बिल्कुल नजदीक हो। फिर क्या था। पाठकों की मांग तो पूरी करनी ही थी। उसने अपने खुराफाती भेजे को काम पर लगा दिया। बहरहाल कोई घिसी पिटी थीम पर...